dharma sangrah
✕

गुरुग्राम में बारिश से लगा जाम, प्रशासन ने जारी किया वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2025 (15:35 IST)
Traffic jam due to rain in Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में रातभर रुक-रुककर हुई बारिश के कारण जलभराव, यातायात जाम की समस्या को देखते हुए गुरुवार को जिला प्रशासन ने कॉर्पोरेट दफ्तरों और निजी संस्थानों को अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने का परामर्श जारी किया। बुधवार शाम करीब 7 बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही जिसके कारण गुरुवार सुबह तक जाम की स्थिति बनी रही।
 
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी परामर्श के अनुसार गुरुग्राम में गुरुवार सुबह 7 बजे तक पिछले 12 घंटे की अवधि में 133 मिलीमीटर बारिश हुई। इसने बताया कि बुधवार शाम 7.30 बजे से रात 9 बजे के बीच सबसे तीव्र 103 मिलीमीटर बारिश हुई। परामर्श में कहा गया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुग्राम के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उपरोक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी कॉरपोरेट दफ्तरों और निजी संस्थानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कर्मचारियों को 10 जुलाई को घर से काम करने की अनुमति दें ताकि यातायात जाम से बचा जा सके।ALSO READ: गड्ढे में गुरुग्राम! पहली बारिश में ही 100 करोड़ के फ्लैट्स का भी हाल बेहाल, सोशल मीडिया पर गुस्से का सैलाब
 
बारिश के कारण शहर थम सा गया : बुधवार को हुई बारिश के कारण शहर थम सा गया। सड़कें एवं कई रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए और यातायात बाधित हो गया। झमाझम बारिश से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे का नरसिंहपुर खंड और बसई एवं गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन मार्ग के आसपास के इलाके जलमग्न हो गए। अधिकारियों ने बताया कि राजीव चौक के पास पार्किंग स्थल के सामने की सड़क, शीतला माता मार्ग, सदर बाजार, बस अड्डा मार्ग और आसपास की कॉलोनी की सड़कें भी जलमग्न हो गईं। बसई चौक, खांडसा, संजय ग्राम मार्ग, सोहना रोड, सुभाष चौक और सेक्टर 4, 5, 12, 13, 22, 23, 30, 31, 40, 45, 47, 48, 51 में भी जलभराव की सूचना मिली। जलभराव के कारण लोगों को शहर में यातायात जाम की परेशानी भी झेलनी पड़ी।
 
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने लोगों को यातायात बाधित होने की सूचना दी। उसने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि कल बुधवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण गुरुग्राम में कई जगहों पर जलभराव हो गया है। यातायात जाम और आवाजाही में व्यवधान के कारण सफर में सामान्य से अधिक समय लग सकता है।ALSO READ: नागपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, IMD का रेड अलर्ट, स्कूल कॉलेज बंद
 
7 से 8 किलोमीटर लंबा जाम लगा : राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर बुधवार रात नरसिंहपुर से दिल्ली के रजोकरी तक 7 से 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुभाष चौक पर लगभग 2.5 फुट पानी भर गया और लोग बुधवार आधी रात के बाद 2 बजे तक जाम में फंसे रहे। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर हालात बयां किए और गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एमसीजी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि बारिश के पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
 
अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और पंचकूला समेत हरियाणा के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। पड़ोसी राज्य पंजाब में भी अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में बारिश हुई। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण तापमान में कुछ हद तक गिरावट आई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख