Daily Horoscope
✕

तिरंगा फहराने पर दी गई थी गोली मारने की धमकी, बंदूकों के साए में मना आजादी का जश्न

Updated: गुरुवार, 15 अगस्त 2019 (18:47 IST)
गढ़ीमलहरा (छतरपुर) आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी बुंदेलखंड में हालात जस के तस बने हुए हैं। बुंदेलखंड में दबंगों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही, वरन यह बढ़ती ही जा रही है। ग्रामीण अंचलों में आज भी लोग गुलामी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
 
मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ऊजरा गांव का है। यहां दलित और दिव्यांग सरपंच धरमवीर अहिरवार की 15 अगस्त से 1 दिन पूर्व पिटाई कर 15 अगस्त पर पंचायत झंडा फहराने पर गांव के नितिन ठाकुर और पवन ठाकुर नाम के दबंगों ने गोली मारकर जान से खत्म करने की धमकी दी थी।
 
धमकी से घबराए घायल सरपंच ने ग्रामीणों के साथ एसपी ऑफिस और कलेक्टोरेट पहुंचकर झंडा फहराने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। सरपंच को पुलिस सुरक्षा मिली। उसे घर से पुलिस की गाड़ी में पंचायत भवन लाया गया। पुलिस सुरक्षा और बंदूकों के साए में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान तहसीलदार सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।
 
मामला चाहे जो भी हो, पर इतना तो तय है कि देश आजाद हो गया। कई सरकारें केंद्र और राज्य में आईं और गईं, लेकिन बुंदेलखंड के ग्रामीण अंचलों के हालात अब भी नहीं बदले। यहां ग्रामीण आज भी गुलामों जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख