dharma sangrah
✕

UP : जींस-टीशर्ट पहनने पर पत्नी को कोर्ट में तीन तलाक बोलकर भाग गया पति

Updated: रविवार, 6 अक्टूबर 2019 (13:47 IST)
बुलंद शहर। घर में जींस व टी-शर्ट पहनने का आरोप लगाकर बुलंदशहर में एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया। कोर्ट में पत्नी को तीन बार तलाक बोलने के बाद युवक भाग निकला।

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में शनिवार को दहेज उत्पीडऩ मामले में कोर्ट में तारीख पर पहुंचे पति ने पत्नी के जींस और टी-शर्ट पहनने का आरोप लगाकर तीन बार तलाक बोल दिया।

इसके बाद वह वहां से भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गांव कांवरा की रहने वाली रेशमा ने बताया कि उसकी शादी मेरठ के किठौर कस्बा निवासी युवक के साथ पिछले 19 जून को हुई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने कुछ दिन बाद ही 1 लाख रुपए व कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
ALSO READ: तीन तलाक विधेयक का जश्न मनाना पड़ा महंगा, बीवी को दे दिया तलाक
28 अगस्त को कोर्ट में तारीख के दौरान उसका पति पहुंचा था, जहां परिवार के लोगों के सामने पति ने कहा कि वह जींस-टीशर्ट पहनती और मोबाइल का इस्तेमाल करती है।

रेशमा ने कहा कि उसने इसकी शिकायत कोतवाली में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने बाद में इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार से की। संतोष कुमार के निर्देश के बाद कार्रवाई शुरू हुई और युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाने लगे।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख