शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. The body of brother of Central Joint Secretary Luv Aggarwal found in Saharanpur
Last Modified: मंगलवार, 19 जनवरी 2021 (00:21 IST)

सहारनपुर में मिला केंद्रीय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के भाई का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी

सहारनपुर में मिला केंद्रीय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के भाई का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी - The body of brother of Central Joint Secretary Luv Aggarwal found in Saharanpur
सहारनपुर। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में थाना सरसावा के अंतर्गत पिलखनी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव आईएस लव कुमार अग्रवाल के छोटे भाई अंकुर अग्रवाल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंकुर अग्रवाल अपने घर से सुबह 11 बजे फैक्टरी के लिए निकले थे, लेकिन जब वे फैक्टरी नहीं पहुंचे तो यह सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस अंकुर अग्रवाल की तलाश कर रही थी। पुलिस सर्विलांस की मदद से अंकुर अग्रवाल की लोकेशन पता करने में जुटी हुई थी।

एक खेत में अंकुर अग्रवाल का शव मिलने की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।शव के पास अंकुर अग्रवाल का लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद हुआ है, जिसके बाद अंकुर अग्रवाल के मामले में हत्या व आत्महत्या के बीच पुलिस उलझी हुई है।

वहीं मामले को लेकर एसपी (ग्रामीण) सहारनपुर ने कहा कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन आगे की जांच के बाद ही उनकी मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
ये भी पढ़ें
COVID-19 : देशभर में Corona के नए मामलों की संख्या हुई 10 हजार से कम