शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 26 जनवरी से स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ होगा अनिवार्य
Written By
Last Updated : बुधवार, 22 जनवरी 2020 (00:27 IST)

26 जनवरी से स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ होगा अनिवार्य

Maharashtra | 26 जनवरी से स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ होगा अनिवार्य
मुंबई। महाराष्ट्र में 26 जनवरी से सभी स्कूलों में प्रतिदिन सुबह की प्रार्थना के बाद संविधान की प्रस्तावना का पाठ अनिवार्य रूप से किया जाएगा। राज्यमंत्री वर्षा गायकवाड़ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार के एक परिपत्र में कहा गया है कि प्रस्तावना का पाठ 'संविधान की संप्रभुत्ता, सबका कल्याण' अभियान का हिस्सा है।
 
कांग्रेस विधायक और मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने यहां बताया कि छात्र संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे ताकि वे इसका महत्व जानें। सरकार का यह काफी पुराना प्रस्ताव है लेकिन हम इसे 26 जनवरी से लागू करेंगे।

इस संबंध में सरकार ने फरवरी 2013 में परिपत्र जारी किया था। उस समय राज्य में कांग्रेस-राकांपा की सरकार थी। मंत्री ने कहा कि छात्र हर रोज सुबह की प्रार्थना के बाद प्रस्तावना का पाठ करेंगे।