biodatamaker

कुपवाड़ा में आतंकवादियों की तलाश में अभियान

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2017 (12:15 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों की तलाशी अभियान बुधवार सुबह फिर शुरू कर दिया गया।
         
इस क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक तलाशी अभियान चलाया था और जिस समय सुरक्षा बल क्षेत्र की घेराबंदी कर रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
 
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी गोलीबारी की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया था। इस दौरान तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद आसपास के सुरक्षा शिविरों से अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया था, लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान को रोक दिया गया था। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस क्षेत्र में अन्य आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका के चलते पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और बुधवार सुबह तलाशी अभियान फिर शुरू कर दिया गया। (वार्ता)
 

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

LIVE: ByPoll Election Results : दतिया में भाजपा आगे, बांकीपुर में प्रशांत किशोर को बढ़त

Top News 3 August: 3 राज्यों के उपचुनाव परिणाम, पप्पू यादव पर हमला, सावन का पहला सोमवार

दतिया उपचुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, भितरघात के आरोपों के बाद कार्रवाई

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

योगी सरकार ने महिला कावड़ियों के लिए किए विशेष प्रबंध, जलाभिषेक करने उमड़ पड़ी नारीशक्ति

अगला लेख