Hanuman Chalisa

पंजाब में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (11:49 IST)
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के दो निवासियों को गिरफ्तार कर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया।
 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों के पास से दो IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), 2 हथगोले, 1 पिस्तौल, 2 मैगजीन, 24 कारतूस, एक टाइमर स्विच, 8 डेटोनेटर और चार बैटरियां बरामद की गई हैं।

<

In a major breakthrough, SSOC-Amritsar in a joint operation with Central agency busted a LeT module and arrested 2 persons who are residents of J&K

Seizure: 2 IEDs, 2 Hand Grenades, 1 pistol with 2 Magazines, 24 cartridges, 1 Timer Switch, 8 Detonators & 4 Batteries (1/2) pic.twitter.com/IkyVID8IvI

— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) October 14, 2023 >
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर यह अभियान चलाया।
 
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ-अमृतसर ने एक बड़ी सफलता दर्ज करते हुए एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया, जो जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं।
 
यादव ने बताया कि आतंकी मॉड्यूल का संचालन लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट संभाल रहा था। उन्होंने दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी को पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आतंकी मॉड्यूल के लिए एक बड़ा झटका करार दिया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख