Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तेलंगाना में अब जेल के कैदियों के लिए बन रहा है खुला जिम

रविवार, 16 जून 2019 (12:37 IST)
हैदराबाद। एफएम रेडियो सेवा के माध्यम से जेल के कैदियों को मनोरंजन प्रदान करने के बाद अब तेलंगाना कारागार विभाग संगारेड्डी जिला कारागार में कैदियों के शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक खुला जिम स्थापित कर रहा है।
 
कारागार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कैदियों के सुधार एवं पुनर्वास के लिए शुरू की गई पहल के तहत यह व्यायामशाला, राज्य में अपनी तरह की पहली फिटनेस सुविधा होगी। यह पहल सलाखों के पीछे रह रहे कैदियों की शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए एक उपयोगी कार्यक्रम के तौर पर भी काम करेगी।
 
संगारेड्डी जिला कारागार के अधीक्षक नवाब शिव कुमार गौड़ ने बताया कि तेलंगाना में कई नगर पालिकाओं ने सार्वजनिक पार्कों में खुले जिम शुरू किए हैं। हमने सोचा कि क्यों न इसे जेलों में भी शुरू किया जाए? शारीरिक व्यायाम के प्रति कैदियों को प्रेरित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
 
जेल में रह रहे 240 कैदी पहले से ही योग, शारीरिक प्रशिक्षण और परेड गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं। गौड़ ने कहा कि संगारेड्डी जिला जेल भारत की मॉडल जेलों में से एक है जिसे मॉडल जेल मैनुअल के अनुसार बनाया गया है। (भाषा)

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

उत्तराखंड सरकार के 5 साल, मुख्यमंत्री धामी का दमदार नेतृत्व, प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

अगला लेख