suvichar
✕

जोधपुर आईआईटी में दुनिया का सबसे शक्तिशाली एआई सुपर कम्प्यूटर, जानिए इसकी 6 खास बातें

Updated: रविवार, 16 जून 2019 (12:18 IST)
जयपुर। कृत्रिम मेधा में दुनिया का सबसे तेज या शक्तिशाली सुपर कम्प्यूटर डीजीएक्स-2 भारत में भी आ गया है। इसे जोधपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में लगाया गया है। इससे देश में कृत्रिम मेधा  (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) प्रशिक्षण गतिविधियों को बल मिलने की उम्मीद है। जानिए क्या है इसमें खास... 
 
- आईआईटी जोधपुर में कम्प्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. गौरव हरित ने कहा कि यह दुनिया में अपनी तरह  का सबसे तेज और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) एप्लीकेशंस के लिए सबसे शक्तिशाली सुपर कम्प्यूटर है, जो  भारत में पहली बार आया है। इसे यहां एक विशेष प्रयोगशाला में लगाया गया है।
- लगभग 2.50 करोड़ रुपए की लागत वाले इस कम्प्यूटर की क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 16 विशेष जीपीयू कार्ड लगे हैं और प्रत्येक की क्षमता 32 जीबी की है। इसकी रैम 512 जीबी की है।
- आम कम्प्यूटर की क्षमता केवल 150 से 200 वॉट होती है जबकि इस सुपर कम्प्यूटर की क्षमता 10 किलोवॉट की है। इससे एआई के बड़े एप्लीकेशन के प्रशिक्षण में मदद मिलेगी।
- हर कम्प्यूटर प्रोग्राम डेटा विश्लेषण पर आधारित होता है और यह विश्लेषण इस सुपर कम्प्यूटर में बहुत तेजी से होगा। कम्प्यूटर में लगे 32 जीबी क्षमता (प्रत्येक) के 16 जीपीयू कार्ड इसे क्षमता के लिहाज से विशिष्ट बना देते हैं और इसका प्रदर्शन बहुत बढ़ जाता है।
- देश में इस समय आईआईएससी बेंगलुरु सहित कुछ संस्थानों में डीजीएक्स-1 सुपर कम्प्यूटर हैं। डीजीएक्स-2 सुपर कम्प्यूटर पहली बार देश में आया है और इसकी क्षमता पहले वाले वर्जन से लगभग दोगुनी है।
- डीजीएक्स-1 से जिस काम को करने में 15 दिन लगते हैं, उस काम को डीजीएक्स-2 सिर्फ डेढ़ दिन में कर देगा। लगभग डेढ़ क्विंटल वजनी इस कम्प्यूटर की आंतरिक भंडारण क्षमता 30 टीबी की है।
 

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख