dharma sangrah

तेजप्रताप बोले, कुछ लोग भाई भाई को लड़ाना चाहते हैं, मैं ऐसा होने नहीं दूंगा

Updated: रविवार, 10 जून 2018 (16:30 IST)
पटना। लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी के साथ पार्टी के अंदर सत्ता संघर्ष की खबरों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाई-भाई को लड़ाना चाहते हैं। मैं ऐसा होने नहीं दूंगा। 
 
तेजप्रताप ने कहा कि तेजस्वी के साथ उनका कोई मतभेद नहीं है लेकिन पार्टी के अंदर कुछ ऐसे लोग हैं जो दोनों भाइयों में झगड़ा करवाना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि अगर उनका तेजस्वी के साथ झगड़ा होता तो वह गांधी मैदान के पिछले साल की एक रैली में उनके समर्थन में शंखनाद करके उन्हें गद्दी सौंपने की बात नहीं करते।
 
तेजस्वी को अर्जुन और खुद को कृष्ण बताते हुए तेजप्रताप ने कहा कि वह चाहते हैं अर्जुन को गद्दी सौंपकर खुद द्वारका चले जाएं। 
 
उन्होंने कहा कि पार्टी में छात्र राजद के कार्यकर्ताओं की बात को नहीं सुना जाता जबकि पार्टी में वही छात्र बूथ पर खड़ा होकर काम करते हैं। पार्टी के नेता धूप में नही जाते हैं लेकिन कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ काम करते है।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख