suvichar

G-7 सम्मेलन पर ट्रंप के ट्वीट बम, कनाडा पर बरसे, नए व्यापार युद्ध की आशंका

Updated: रविवार, 10 जून 2018 (15:40 IST)
क्यूबेक सिटी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया की अग्रणी औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-7 के सम्मेलन के बाद जारी संयुक्त घोषणा पत्र को कुछ ही क्षण बाद झटके से खारिज कर दिया और मेजबान कनाडा पर बुरी तरह अपमानजनक टिप्पणियां कीं। इस घटना से यह शिखर सम्मेलन मजाक बनकर रह गया और वैश्विक व्यापार युद्ध की नई आशंकाएं पैदा हो गई हैं।
 
 
कनाडा के क्यूबेक शहर में सम्मेलन के अमेरिका सहित सभी सदस्य देशों की सहमति से तय हुए संयुक्त बयान के जारी किए जाने के कुछ ही देर बाद ट्रंप ने अपने विशेष विमान एयरफोर्स-वन में बैठे-बैठे ट्विटर पर बयानबाजी शुरू कर दी। ट्रंप इस बैठक में हिस्सा लेकर सुबह ही कनाडा से रवाना हुए थे। वे उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ ऐतिहासिक परमाणु शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने सिंगापुर जा रहे हैं।

ट्रंप ने ट्वीट किया- 'मैंने संवाददाता सम्मेलन में जस्टिन के झूठे बयान और कनाडा द्वारा अमेरिकी किसानों, कामगारों और कंपनियों पर लगाए जा रहे भारी-भरकम शुल्कों को देखते हुए अपने प्रतिनिधि को कहा है कि वे साझा बयान की पुष्टि नहीं करें, क्योंकि हम अमेरिकी बाजार में भारी मात्रा में आ रहे वाहनों पर शुल्क लगाने पर विचार कर रहे हैं।'
 
 
 
उन्होंने लिखा- 'कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने जी-7 बैठक में दबे और सुलझे होने का नाटक किया ताकि वे उसके बाद तथा वहां से मेरे प्रस्थान के बाद संवाददाता सम्मेलन में बोल सकें और कह सकें... उन्हें कोई धमका नहीं सकता, बहुत ही बेईमान और कमजोर (व्यक्ति)।' (भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख