sundarkand

अपनी मां के घर नीतीश के लिए ‘नो एंट्री’ का बोर्ड लगाना चाहते हैं...

Updated: सोमवार, 2 जुलाई 2018 (18:59 IST)
पटना। राजद नेता तेजप्रताप यादव ने कहा है कि वह यहां अपनी मां के घर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए ‘नो एंट्री’ का बोर्ड लगवाना चाहते हैं। 
 
उनका यह बयान पार्टी के रुख से मेल खाता है कि जदयू अध्यक्ष के लिए महागठबंधन में वापसी का दरवाजा बंद है। महागठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है।
 
राजद विधायक की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू प्रवक्ता और पार्षद नीरज कुमार ने सोमवार को कहा कि उनके घर पर आए दिन सीबीआई, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के छापे पड़ते रहते हैं। ऐसी जगह पर कौन जाना चाहेगा?
 
लालू प्रसाद के बड़े बेटे ने उनकी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवंटित 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर रविवार को कहा कि मैं यहां इस बंगले पर नीतीश कुमार अंकल के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगवाना चाहता हूं। राबड़ी देवी का आवास मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 1, अणे मार्ग से थोड़ी दूरी पर ही है। 
 
यादव अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के गत सप्ताह दिए गए बयान के बारे में सवालों का जवाब दे रहे थे। तेजस्वी ने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि नीतीश भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में असहज महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि राजद ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यादव का नाम मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए तय किया है। 
 
तेजस्वी ने उन खबरों की पृष्ठभूमि में यह बयान दिया जिसमें कहा जा रहा है कि कांग्रेस, भाजपा से रिश्ते तोड़ने के बाद कुमार को फिर से गठबंधन में शामिल करना चाहती है। 
 

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Airtel ने हटाए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपए वाला रिचार्ज बंद, अब 349 रुपए में मिलेगा विकल्प

FCRA संशोधन विधेयक 2026 संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया, विपक्ष ने किया विरोध, अल्पसंख्यकों और NGOs को निशाना बनाने का लगाया आरोप

होटल में महिला के साथ मिले अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस; मचा हंगामा

इंदौर में 13 अगस्त को निकलेगी विशाल 'राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा', 25 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने का दावा

अगला लेख