suvichar
✕

सुषमा के समर्थन में उतरे राजनाथ, अभद्र शब्दों का इस्तेमाल गलत

Updated: सोमवार, 2 जुलाई 2018 (18:47 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह ने लखनऊ के एक दंपति के पासपोर्ट मामले को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बारे में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बेहद अभद्र भाषा के इस्तेमाल को पूरी तरह गलत करार दिया है।
 
सिंह ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम के बाद कहा कि यह बिलकुल गलत हुआ है। उनसे पूछा गया था कि श्रीमती स्वराज के बारे में टि्वटर पर बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है इस बारे में क्या कार्रवाई की जा रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस बारे में विदेश मंत्री से बात की है तो उन्होंने इसे टाल दिया। 
 
उल्लेखनीय है कि एक दंपति ने लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, लेकिन अलग अलग धर्म से ताल्लुक रखने के कारण उन्हें कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ा। महिला ने इस मामले की शिकायत विदेश मंत्री से टि्वटर और ई-मेल के माध्यम से की थी, जिसके बाद उन्हें पासपोर्ट जारी किया गया।
 
इसके बाद हुए घटनाक्रम में टि्वटर पर कुछ लोगों ने श्रीमती स्वराज की 'ट्रॉलिंग' यानी उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल शुरू कर दिया। इनमें से कुछ टि्वट बेहद आपत्तिजनक थे। 
 
श्रीमती स्वराज ने इसके जवाब में टि्वट किया कि लोकतंत्र में मतभिन्नता स्वाभाविक है, आलोचना अवश्य करो, लेकिन अभद्र भाषा में नहीं, सभ्य भाषा में की गई आलोचना ज़्यादा असरदार होती है। 
 
एक अन्य ट्‍वीट में उन्होंने कवि नीरज की कविता का हवाला देते हुए लिखा कि निर्माण घृणा से नहीं, प्यार से होता है, सुख-शान्ति खड्ग पर नहीं फूल पर चलते हैं, आदमी देह से नहीं, नेह से जीता है, बमों से नहीं, बोल से वज्र पिघलते हैं। (वार्ता)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख