मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sushma Swaraj helps Indians lost group visa in China
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 29 जून 2018 (11:39 IST)

चीन में फंसे 20 भारतीय, मदद के लिए आगे आईं सुषमा स्वराज

Sushma Swaraj
नई दिल्ली। विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज ने चीन में फंसे 20 भारतीयों को मदद का भरोसा दिलाया। वे अपना ग्रुप वीजा खो जाने की वजह से वहां फंस गए हैं। 
 
कौटिल्य बंसल नाम के एक व्यक्ति ने सुषमा से ट्विटर पर एक शिशु समेत 20 भारतीयों की मदद का अनुरोध किया। सुषमा ने इसके जवाब में बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास को टैग करते हुए कहा कि कृपया इसे जल्दी देखें। समूह में एक शिशु भी है। 
 
उन्होंने उस भारतीय नागरिक को मदद का भी भरोसा दिलाया, जिसके आठ वर्षीय बच्चे का पासपोर्ट टोरंटो की यात्रा के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बच्चियों से रेप पर होगी फांसी