dharma sangrah
✕

कावेरी मुद्दे पर भूख हड़ताल पर बैठे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

Updated: मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (14:21 IST)
चेन्नई। अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी केंद्र द्वारा कावेरी प्रबंधन बोर्ड का गठन नहीं करने के विरोध में आज अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक दिन के अनशन पर बैठ गए। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने बोर्ड के गठन का आदेश दिया था।
 
पलानीस्वामी के बाद उपमुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक के समन्वयक ओ पनीरसेल्वम भी यहां चेपौक में अनशन स्थल पर पहुंचे। अन्नाद्रमुक के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं का वहां जाना इसलिए हैरतभरा रहा क्योंकि पार्टी ने पहले कहा था कि उन दोनों को छोड़ कर बाकी सभी नेता अनशन में शामिल होंगे।
 
अन्नाद्रमुक ने एक बयान में कहा कि यह अनशन सीएमबी का गठन नहीं करने को लेकर केन्द्र सरकार की आलोचना करने के लिएकिया जा रहा है। अन्नाद्रमुक के जिला वार सहभागियों की सूची में पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम का नाम शामिल नहीं था। पनीरसेल्वम ने कहा कि अन्नाद्रमुक का अनशन सफल होगा।
 
यहां एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठने वालों में मत्स्य मंत्री डी जयकुमार, अन्नाद्रमुक के अध्यक्ष मंडल दल के अध्यक्ष ई मधुसूदनन सहित अन्य नेता शामिल थे। विभिन्न जिलों में आयोजित अनशन में उन जिलों के प्रतिनिधि, मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। (भाषा) 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख