dharma sangrah
✕

राजस्थान के राज्यपाल को स्वाइन फ्लू

Updated: मंगलवार, 6 मार्च 2018 (09:51 IST)
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। लेकिन इससे पहले स्वाइन फ्लू के लिए उनकी तीन बार जांच की गई क्योंकि रिपोर्ट विरोधाभासी आई थी और इस मामले में राज्यपाल ने जांच के लिए कहा है।
 
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सवाई मानसिंह अस्पताल में स्वाइन फ्लू होने का पता चलने के बाद राज्यपाल अपोलो अस्पताल में फिर से जांच कराने के लिए दिल्ली गए जहां एच1 एन1 वायरस की जांच के लिए उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। सराफ ने सदन में कहा, 'हमने एसएमएस अस्पताल में स्वाब के नमूने की जांच फिर से कराई जहां उन्हें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई।'
 
इससे पहले आज दिन में कल्याण सिंह ने एक बयान में कहा था, 'राज्य सरकार के एसएमएस अस्पताल में स्वाइन फ्लू का पता चलने के बाद अपोलो अस्पताल में हुई एक नई जांच का नतीजा निगेटिव आया।' उन्होंने उन परिस्थितियों की उच्चस्तरीय जांच को कहा है जिनके चलते त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट आई।
 
सराफ ने बताया कि प्रधान सचिव( स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा) आनंद कुमार, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य यू एस अग्रवाल और डॉ आर के माहेश्वरी की तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है। यह समिति तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। (भाषा) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

यूपी में टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर हुई

अगला लेख