sundarkand
✕

मनोहर पर्रिकर फिर अस्पताल में भर्ती, उपचार के लिए अमेरिका जा सकते हैं

Updated: मंगलवार, 6 मार्च 2018 (09:43 IST)
मुम्बई/पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को आज फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके आज शाम को इलाज के लिए अमेरिका जाने की संभावना है। अग्नाश्य संबंधी बीमारी के इलाज के बाद 11 दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।
 
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रकांत पाटिल ने बताया कि पर्रिकर को उनके आगे के इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में फिर से भर्ती कराया गया है।
 
इससे पहले दिन में पणजी से यहां के लिए रवाना हुए पर्रिकर (62) ने एक वीडियो संदेश में लोगों से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी। पर्रिकर ने संदेश में कहा कि मैं आप सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं। पिछले 15 दिन में आप लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की। आपने मुझे आशीर्वाद दिया, जिसके कारण मैं ठीक हुआ और पूरी तरह से ठीक होने के लिए मैं विदेश जा सकता हूं।
 
मुंबई रवाना होने से पहले पर्रिकर ने गोवा के डोना पावला स्थित अपने निजी आवास पर अपनी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की और एक कैबिनेट सलाहकार समिति का गठन किया जो उनकी अनुपस्थिति में प्रशासनिक निर्णय लेगी। पर्रिकर ने गोवा से रवाना होने से पहले राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से भी मुलाकात की।
 
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पर्रिकर का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज होगा जहां उन्हें पिछले महीने भी भर्ती कराया गया था। उनके आज शाम को इलाज के लिए अमेरिका जाने की संभावना है।
 
मुख्यमंत्री को 15 फरवरी को लीलावती अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका अग्नाश्य संबंधी बीमारी का उपचार हुआ था। 22 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उसी दिन उन्होंने राज्य का बजट पेश किया था और संक्षिप्त भाषण दिया था।
 
शरीर में पानी की कमी की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री को 25 फरवरी को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक मार्च को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
 
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि गोवा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पर्रिकर ने अपने घर से ही काम करना और फाइलें निपटाना शुरू कर दिया था। उन्हें मेडिकल जांच का परामर्श दिया गया था जिसके लिए वह मुंबई रवाना हुए। (भाषा) 

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटें, सीएम धामी ने दी जानकारी

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही AI-2030 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, एअर इंडिया फ्लाइट हाईजैक होने का अलर्ट

LIVE: राहुल गांधी बोले, देश में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

अगला लेख