dharma sangrah
✕

स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी को लेकर उत्तरप्रदेश की राजनीति गरमाई

Updated: शुक्रवार, 20 सितम्बर 2019 (12:41 IST)
शाहजहांपुर। उत्तरप्रदेश में एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है। विपक्ष जहां उत्तरप्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए पूर्व गृह राज्यमंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद को बचाने की बात कह रहा था तो वहीं बड़े ही जद्दोजहद के बाद आज शुक्रवार को छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
ALSO READ: यौन शोषण के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार
गिरफ्तारी के बाद भी विपक्षी पार्टियां जमकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोल रही हैं तो वहीं कुछ दिन पूर्व तक सरकार में सहयोगी रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर उत्तरप्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
ALSO READ: शाहजहांपुर : मुमुक्षु आश्रम पर चिन्मयानंद के 'एकाधिकार' की कहानी
राजभर ने ट्विटर के माध्यम से सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी चिन्मयानंद को नहीं बचा पाए। सवाल यह है कि वे गिरफ्तार हुए, लेकिन इतनी लेट क्यों? अगर इनकी जगह कोई गरीब या कमजोर होता तो 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी हो जाती। सरकार चिन्मयानंद को बचाने में लगी रही। जब पीड़िता आत्मदाह को मजबूर हो गई थी, तब जाकर गिरफ्तारी हुई, लीपापोती न हो।
वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री आईपी सिंह ने ट्विटर के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि 'आया ऊंट पहाड़ के नीचे।' कांग्रेस के गृहमंत्री पी. चिदंबरम भ्रष्टाचार में जेल हैं। भाजपा के गृहमंत्री स्वामी चिन्मयानंद अब जेल में। दोनों राष्ट्रीय पार्टी के नेता भ्रष्टाचार और बलात्कार में जेल में। देश की जनता समझ ले कि किन लोगों के हाथ में देश की कमान है। भाजपा राजा हरिशचंद्र बनती है।
 
बताते चलें कि अटल बिहारी सरकार में रहे गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया है। इसके बाद उनको कड़ी सुरक्षा में शाहजहांपुर जिला जेल भेजा गया है। पुलिस उनको कोर्ट से जेल ले गई।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

UP में आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, योगी सरकार ने मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

अयोध्या से जनकपुर धाम का सफर अब बेहद आसान, 28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस से रोटी-बेटी के रिश्ते को नई ऊर्जा : योगी

अगला लेख