sundarkand
✕

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case : शूटर नितिन फौजी का सहयोगी रामवीर जाट गिरफ्तार, पढ़िए कहां तक पहुंची जांच

Updated: शनिवार, 9 दिसंबर 2023 (20:26 IST)
Sukhdev Singh Gogamedi murder case : राजस्थान पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के सिलसिले में हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सुरेती पिलानियां गांव का रहने वाला है। गोगामेड़ी की मंगलवार को शूटर नितिन फौजी एवं रोहित राठौड़ ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी थी।
 
पुलिस ने इसकी जानकारी दी। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड के साजिशकर्ताओं में शामिल आरोपी रामवीर जाट को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। यह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सुरेती पिलानियां गांव का रहने वाला है।
 
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को शूटर नितिन फौजी एवं रोहित राठौड़ ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, नितिन फौजी के लिए जयपुर में पूरी व्यवस्था रामवीर ने की थी।
 
उन्होंने बताया कि ये दोनों दोस्त हैं। वारदात के बाद रामवीर ही आरोपी नितिन एवं रोहित को मोटरसाइकल पर लेकर बगरू टोल प्लाजा से आगे गया और उन्हें राजस्थान रोडवेज की एक बस में बैठाया था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में रामवीर एवं एक अन्य संदिग्ध आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
 
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच जारी है। इस बीच गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की बेटी चरणजीत का वीडियो भी सामने आया है। इस हत्याकांड से नाम जोड़े जाने पर चरणजीत ने वीडियो जारी कर आरोपों का खंडन किया है। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख