Daily Horoscope
✕

शराब पीकर जब स्कूल पहुंचे टीचर, तो छात्रों ने की छड़ी से पिटाई

Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (15:14 IST)
सांकेतिक चित्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के दरभा ब्लॉक के दुकारूपारा स्कूल के टीचर खेमसिंह कंवर वैसे तो रोज शराब के नशे में धुत होकर ही आते हैं, लेकिन गुरुवार को जब वे नशे में स्कूल पहुंचे तो ऐसा कुछ वाकया हुआ की छात्रों ने उनकी खूब जमकर पिटाई कर दी।
 
 
स्थानीय लोगों के मुताबि, शिक्षक खेमसिंह कंवर हमेशा की तरह गुरुवार को भी नशे में स्कूल पहुंचे और वहीं सो गए। इस दौरान बच्चों ने उन्हें उठाने की कोशिश भी की, पर वह नहीं उठे। इस बीच समन्वयक सत्यनारायण सोनवानी स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। यहां पहुंचकर सोनवानी ने शिक्षक को नशे में सोते देखा तो वह स्कूल की व्यवस्थाओं पर बिफर गए। इसके बाद नशे में सो रहे शिक्षक को सबक सिखाने के लिए समन्वयक ने छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में छड़ी थमाई और नशेड़ी शिक्षक की पिटाई करवानी शुरू कर दी।
 
 
वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दरभा के तहसीलदार मनहरण राठिया भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से पहले शिक्षक का मेडिकल कराया। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग भी की। (एजेंसी)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख