dharma sangrah
✕

उत्तर प्रदेश में छात्रा के साथ चलती कार में दुष्‍कर्म

Updated: सोमवार, 9 दिसंबर 2019 (20:52 IST)
औरैया (उप्र)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में फफूंद से कोचिंग पढ़ने औरैया शहर आई एक छात्रा को अगवा कर चलती कार में उसके साथ बलात्कार करने की घटना सामने आई है। पुलिस अधीक्षक सुनीति ने सोमवार को बताया कि पीड़ित पक्ष का कहना है कि 29 नवंबर को बलात्कार की घटना हुई है।

पुलिस अधीक्षक बताया कि छात्रा कोचिंग सेंटर की तरफ जा रही थी तब उसे 4 लड़के स्कार्पियो से अगवा कर ले गए। उन्होंने कहा, हम आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। बाकी तथ्यों की भी जांच हम कर रहे हैं।

सुनीति ने बताया कि जिस जगह की यह घटना है, वह सार्वजनिक स्थान है। उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बाजार के दुकानदारों और ठेलेवालों से बात की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो आरोपियों के बारे में जानकारी दे सकें। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी सेना में सैनिक हैं और इलाहाबाद में तैनात हैं।

पीड़ित छात्रा ने शिकायत की कि 29 नवंबर को वह अपने घर से औरैया शहर स्कूटी से कोचिंग पढ़ने आई थी। वह दोपहर लगभग 2 बजे अपनी स्कूटी से तिलक महाविद्यालय के पीछे पहुंची ही थी, तभी पीछे से एक कार में सवार 4 लोगों ने उसकी स्कूटी के आगे गाड़ी लगाकर उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया। उन्होंने पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया।

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वे लोग उसका मुंह दबा कर कानपुर की ओर ले गए, जहां रास्ते में उन लोगों में से अंकित यादव (जमालीपुर के निवासी) ने कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। उनमें एक अर्पित यादव भी था। इसके अलावा 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

पीड़िता का कहना है कि अंकित यादव काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। पीड़ित छात्रा ने बताया कि वे लोग उसे जान से मारकर फेंकने की भी धमकी दे रहे थे। इस पर मजबूर होकर उसने शादी करने का आश्वासन दिया। तब वे लोग उसे उसी स्थान पर लाकर छोड़ गए, जहां से लेकर गए थे।

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

लखनऊ की खूबसूरत मॉडल-इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे और करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की पूरी कहानी

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पहली मुलाकात में राजीव गांधी को दिल दे बैठी थीं सोनिया गांधी, किताब A Journey of Love के बहाने सुनाई Love Story

अगला लेख