ramcharitmanas

citizenship amendment bill : ओवैसी भड़के, संसद में बिल की कॉपी फाड़ी

Updated: मंगलवार, 10 दिसंबर 2019 (12:44 IST)
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा सोमवार को लोकसभा में पेश किए गए नागरिकता संशोधन विधेयक (citizenship amendment bill) का AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध करते हुए इसकी कॉपी फाड़ दी।

लोकसभा में बिल पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि यह संशोधन विधेयक हिटलर के कानून से भी बदतर है। यह देश जोड़ने वाला नहीं बल्कि तोड़ने वाला है। इसके माध्यम से एक और बंटवारे की कोशिश की जा रही है।

ओवैसी ने कहा कि देश को दोबारा बांटने के लिए लाया गया है ‍यह बिल। भाषण समाप्त होने के बाद ओवैसी ने बिल की कॉपी को सदन में ही फाड़ दिया। हालांकि उनकी इस हरकत को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है।

इससे पहले लोकसभा में बिल पेश करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि ‘नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019’ धर्म के आधार पर प्रताड़ित लोगों तथा वर्षों से नागरिक अधिकार से वंचित और नरक जैसा जीवन यापन कर रहे लोगों को सम्मान देने वाला है।

शाह ने सोमवार को लोकसभा में विधेयक पर चर्चा शुरू होने से पहले कहा कि विविधता हमारा मंत्र है और सहिष्णुता हमारा गुण है। इसी मंत्र और इसी गुण से प्रभावित होकर सरकार धार्मिक रूप से उत्पीड़ित लोगों को नागरिकता का अधिकार देने वाला विधेयक लेकर आई है। विधेयक के तहत 31 दिसंबर 2014 तक देश में आए धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर आए लोगों को यह विधेयक नागरिकता का अधिकार देता है।

उन्होंने सदन के सभी सदस्यों का आह्वान किया कि वे विधेयक के खिलाफ प्रचार करने की बजाय यह प्रचारित करें कि विधेयक में धार्मिक आधार पर पाकिस्तान, बंगलादेश तथा अफगानिस्तान में प्रताड़ित नागरिकों को यह विधेयक नागरिकता का अधिकार देता है और सुनिश्चित करता है कि जिस दिन से वे भारत में प्रवेश किए हैं उसी दिन से वह भारत का नागरिक हो गया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख