ramcharitmanas
✕

UP : आवारा कुत्तों का BBA स्टूडेंट पर हमला, छात्रा के चेहरे की रंगत बिगड़ी, गाल और नाक पर 17 टांके

Updated: शनिवार, 23 अगस्त 2025 (23:57 IST)
Kanpur Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां आवारा कुत्तों ने BBA की छात्रा पर हमला करते हुए मुंह नोंच डाला। डॉग के हमले में छात्रा का गाल 2 हिस्सों में कट गया और उसकी नाक और गाल पर 17 टांके आए हैं। छात्रा की दिल दहला देने वाली चीख सुनकर आसपास के लोग डंडा लेकर दौड़े और स्ट्रीट डॉग को भगाया। घायल छात्रा को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

कानपुर के श्याम नगर स्थित मकान नंबर ई-59 केडीए कॉलोनी देहली सुजानपुर रामपुरम फेस-1 में आशुतोष साहू का परिवार रहता है। आशुतोष के साथ उनके दिवंगत भाई वीरेंद्र स्वरूप का परिवार भी रहता है। उनकी 21 वर्षीय भतीजी वैष्णवी बीबीए फाइनल ईयर में है और वह अपने कॉलेज एलन हाउस रूमा से 20 अगस्त को घर वापस आ रही थी।
ALSO READ: सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उर्वशी रौतेला ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- वैक्सीन और नसबंदी कर सकते हैं
जैसे ही वह मधुवन पार्क के निकट पहुंची तो वहां आवारा कुत्तों के झुंड और बंदरों में झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान तीन कुत्तों ने वैष्णवी को घेरते हुए पर हमला बोल दिया, जिससे उसके मुंह और नाक गहरा घाव हो गया, इसी के साथ उसके शरीर पर कई जगह काटते हुए जख्म कर दिए। स्ट्रीट डॉग ने मुंह को इस तरह नोचा कि पीड़िता का सीधा गाल दो हिस्सों में कट गया, नाक को भी काटते हुए लहूलुहान कर दिया।

चेहरे के साथ ही शरीर के ऊपर काटने के बाद भी वैष्णवी ने हिम्मत नहीं हारी, उसने हमले के बाद भी भागने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों ने उसे गिरा लिया। स्थानीय लोगों ने लड़की की चीख-पुकार सुनी तो वह अपने घरों से डंडा लेकर सड़क पर भागे और वैष्णवी को कुत्तों से छुड़वाया, लेकिन तब तक वह लहूलुहान हो चुकी थी। छात्रा से उसके परिवार का नंबर लेकर सूचना दी गई और उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक है।
ALSO READ: आवारा कुत्तों से कैसे मुक्त हुआ नीदरलैंड, क्या भारत भी अपना सकता है ये मॉडल?
डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर 17 टांके लगाए हैं। बेटी की यह हालत देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटनास्थल के आसपास के लोग कुत्ते का नाम सुनते ही भयभीत हो रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि आवारा कुत्ते जानलेवा साबित हो सकते हैं, मगर डॉग लवर्स क्या इस छात्रा के खोए हुए चेहरे की रंगत फिर से लौटा पाएंगे।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख