गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Supreme Court big decision on Stray Dogs
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 (12:06 IST)

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कुत्तों को वापस छोड़ने के आदेश पर रोक हटी, खतरनाक कुत्तों का क्या होगा?

Supreme Court
Supreme Court Stray Dogs Decision : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सड़कों पर कुत्तों को वापस छोड़ने के आदेश पर रोक हटा दी। अब आवारा कुत्तों को वैक्सिनेट कर वापस सड़कों पर छोड़ा जाएगा। हालांकि खतरनाक कुत्तों को वापस नहीं छोड़ा जाएगा।
 
सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त के आदेश में संशोधन करते हुए कहा कि आवारा कुत्तों को नसबंदी और टीकाकरण के बाद उसी क्षेत्र में वापस छोड़ दिया जाएगा। सिवाय उन कुत्तों के जो रेबीज से संक्रमित हैं या आक्रामक व्यवहार प्रदर्शित करते हैं।
 
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि कुत्तों को सार्वजनिक रूप से खाना खिलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आवारा कुत्तों के लिए अलग से भोजन स्थान बनाए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इस तरह के भोजन के कारण कई घटनाएं घटित हुई हैं।

पीठ ने कहा कि निर्धारित भोजन क्षेत्रों के पास नोटिस बोर्ड लगाए जाने चाहिए जिनमें उल्लेख हो कि आवारा कुत्तों को केवल ऐसे क्षेत्रों में ही खाना खिलाया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि सड़कों पर आवारा कुत्तों को खाना खिलाते पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि हमने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पक्षकार बनाया है और मामले का दायरा पूरे भारत में बढ़ाया है। आवारा कुत्तों के मामले पर अगली सुनवाई आठ हफ्ते बाद होगी।
edited by : Nrapendra Gupta