Daily Horoscope
✕

श्रीनगर में ताजा हिमपात से ठंड बढ़ी

Updated: गुरुवार, 24 जनवरी 2019 (21:11 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को ताजा हिमपात से ठंड बढ़ गई है और हिमपात के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ।


हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि हिमपात के बावजूद स्पष्ट दृश्यता होने के कारण श्रीनगर से विमान उड़ान भर रहे हैं।

यहां आज सुबह हिमपात शुरू होने पर तापामान में एक डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरावट दर्ज की गई। यहां घरों की छतों और पेड़ बर्फ से ढक गए और अभी भी हिमपात जारी है। प्रशासन ने सड़कों पर फिसलन होने के कारण लोगों से दुर्घटना से बचने के लिए वाहनों की धीमी रफ्तार में चलाने की अपील की है। 
 
शहर में सुबह साढ़े 10 बजे तक अधिकतर दुकानें एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद देखे गए। सर्दियों की छुट्टी होने के कारण शैक्षणिक संस्थान भी बंद हैं, लेकिन छात्र और छात्राओं को कोचिंग तथा ट्यूशन सेंटर में जाते देखा गया। विशेषकर श्रीनगर के नए इलाकों में जहां पर 20 से अधिक कोचिंग तथा ट्यूशन सेंटर मौजूद हैं। 
 
मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि न्यूतम तापमान में एक डिग्री से अधिक गिरावट आने के कारण यहां पर ठंड बढ़ गई है। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के ऊंची चोटियों में बुधवार रात से लगातार हल्का हिमपात हो रहा है।
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

गुजरात की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: राज्य में कुल 4.48 करोड़ से अधिक मतदाता, 26 दिसंबर तक नाम जोड़ने और सुधार का मौका

कश्मीर में माइनस में पारा, दिल्ली-यूपी में कोहरे का पहरा और दक्षिण में झमाझम बारिश: जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

23.16 लाख लोगों की शपथ! बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिली और रफ्तार

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

अगला लेख