dharma sangrah
✕

वेनेजुएला में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा, 16 की मौत

Updated: गुरुवार, 24 जनवरी 2019 (21:00 IST)
मैड्रिड। वेनेजुएला में मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ हो रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक वेनेजुएला के पोर्टुगुएसा, बारिनास, तचिरा, काराकस, अमेजनास और बोलिवर  राज्यों में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक झड़पों में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
 
इससे पहले बुधवार को वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता जुआन गुआइदो ने स्वयं को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया। 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जुआन गुआइदो को वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देने की घोषणा की है।
 
अमेरिका ने निकोलस मादुरो से राष्ट्रपति पद से हटने का आग्रह किया था, लेकिन मादुरो ने इसके जवाब में कहा कि वेनेजुएला वॉशिंगटन के साथ राजनयिक संबंध तोड़ रहा है और सभी अमेरिकी राजनयिक और कर्मचारियों को देश छोड़ने के लिए 72 घंटे का समय दिया है।
 
अमेरिका के अलावा कनाडा, अर्जेंटीना, ब्राजील, चिली, कोलंबिया, कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरास, पनामा,  पैराग्वे और पेरू ने विपक्ष के नेता जुआन गुआइदो को वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देने  की घोषणा की है।
 
गौरतलब है कि वेनेजुएला में हजारों लोग मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व गुआइदो कर रहे हैं। जनवरी की शुरुआत में मादुरो ने राष्ट्रपति के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ली थी। हाल में  संपन्न हुए चुनावों में उन पर गड़बड़ी करने के आरोप लगे थे। 
 
मादुरो के नेतृत्व में कई वर्षों से वेनेजुएला गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। बढ़ती कीमतों के अलावा खाने-पीने और दवाईयों की कमी के कारण लाखों लोगों ने वेनेजुएला से पलायन भी किया है। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

अगला लेख