biodatamaker
✕

स्पा सेंटर में चल रहा था गंदा काम

Updated: गुरुवार, 8 मार्च 2018 (16:19 IST)
नोएडा। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के एक अड्डे का पर्दाफाश कर पुलिस ने बीती रात 13 युवतियों सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को इन सभी को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक तृतीय श्वेताभ पांडे ने बताया कि इस आरोप में गिरफ्तार महिलाओं का एचआईवी टेस्ट भी कराया जाएगा।


उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इस देह व्यापार के अड्डे पर कुछ नेताओं, अफसरों व नामी पत्रकारों का आना जाना था। स्पा सेंटर से बरामद लैपटॉप व कम्प्यूटर हार्ड डिस्क के माध्यम से पुलिस उन लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस आरोप में गिरफ्तार योगेश, रविंदर, आशीष, आंसू नागर, सौरव शर्मा, प्रवेश कुमार, निखिल कुमार तथा 13 युवतियों को गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि स्पा संचालक दिल्ली निवासी राजेश वर्मा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सीओ ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सेक्टर 18 स्थित वेदांता स्पा में मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। उक्त सूचना के आधार पर ही पुलिस ने बीती रात को छापेमारी की। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख