dharma sangrah
✕

फ्रेंडशिप-डे पर कैंसर से जूझ रहीं सोनाली ने किया भावुक, किया बड़ा खुलासा

Updated: रविवार, 5 अगस्त 2018 (19:14 IST)
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बारे में अपने प्रशंसकों को जानकारी दी थी। सोनाली इस मुश्किल दौर में भी काफी सकारात्मक तरीके से सामने आ रही हैं। फ्रेंडशिप-डे पर उन्होंने एक मैसेज और एक तस्वीर ट्वीट कर अपने समर्थकों को भावुक कर दिया। 
 
सोनाली बेंद्रे ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बिना बालों के नजर आ रही हैं। ऋतिक रोशन द्वारा खींची गई तस्वीर में वह अपनी बेस्ट फ्रेंड्स सुजैन खान और गायत्री ओबरॉय के साथ हैं।
 
इस पोस्ट के साथ सोनाली ने लिखा है- ये मैं हूं और इस पल मैं बहुत खुश हूं। लोग मुझे हैरानी से देखते हैं, जब मैं ऐसा कहती हूं। लेकिन ये सच है। मैं बताती हूं क्यों? ऐसा इसलिए है क्योंकि अब मैं हर पल को खुलकर जी रही हूं। हर मौके में खुशियां तलाश रही हूं। कभी-कभी बहुत दर्द और कमजोरी महसूस होती है, लेकिन मैं वो सब कर रही हूं, जो करना चाहती हूं। उन लोगों से मिल रही हूं, जिनसे मैं प्यार करती हूं। मैं अपने सभी दोस्तों की आभारी हूं, जो मुझे इस दर्द में भी मजबूती देते हैं।
 
उन्होंने बताया है कि सच्ची दोस्ती क्या है। ट्वीट में उन्होंने अपने सभी दोस्तों को हैप्पी फ्रेंडशिप डे भी विश किया है। अंत में उन्होंने लिखा कि मुझे अब तैयार होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता क्योंकि बाल बनाने में समय जाया नहीं होता। 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

अगला लेख