dharma sangrah

कश्मीर में बर्फबारी से राजमार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे

Updated: बुधवार, 29 नवंबर 2017 (10:31 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में मंगलवार रात से हो रही बर्फबारी के कारण लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाले राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।
 
ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी के कारण कश्मीर-लद्दाख राजमार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर कश्मीर से लद्दाख जाने वाला परिवहन पहले की तरह जारी रहेगा जबकि विपरित दिशा से किसी वाहन को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग और ऐतिहासिक मुगल रोड को परिवहन की आवाजाही के लिए खुला रखा गया है।
 
उन्होंने बताया कि 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग  पर जोजिला और मीनमार्ग पर ताजा बर्फबारी हुई है। उन्होंने कहा कि हमने राजमार्ग पर फिसलन होने के कारण किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए एतियातन परिवहन पर अस्थायी रोक लगायी है।
 
उन्होंने कहा कि राजमार्ग के रखरखाव के लिए जिम्मेदार सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) इसे ठीक करने की कोशिशें कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर विभिन्न जगहों पर तैनान अधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद ही परिवहन की आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।
 
इस बीच कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले 300 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्के वाहनों की आवाजाही दोनों दिशाओं से चालू रहेगा। भारी वाहनों को श्रीनगर से जम्मू जाने की अनुमति है, लेकिन विपरित दिशा से किसी भारी वाहन को आने की अनुमति नहीं दी गई है। (वार्ता) 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख