sundarkand
✕

हाफिज सईद की रिहाई मूर्खतापूर्ण है : तुलसी गबार्ड

Updated: बुधवार, 29 नवंबर 2017 (10:26 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की डेमोक्रेटिक सांसद तुलसी गबार्ड ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को नजरबंदी से रिहा करने को बुधवार को मूर्खतापूर्ण करार दिया। पाकिस्तान सरकार ने प्रतिबंधित जमात उद दावा के प्रमुख को किसी अन्य मामले में और हिरासत में नहीं रखने का फैसला किया जिसके बाद उसे शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। वह इस वर्ष जनवरी से नजबंद था।
 
भारत एवं भारतीय अमेरिकियों के हाउस कांग्रेशनल कॉकस की सह अध्यक्ष तुलसी ने कहा कि मूर्खतापूर्ण। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका में 9/11 हमलों के लिए जिम्मेदार बिन लादेन को तो शरण दी ही, उसने उस आतंकवादी को भी रिहा कर दिया जिसे पकड़ने पर अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है। हवाई से 3 बार सांसद तुलसी ने कहा कि सईद मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड था जिसमें 6 अमेरिकियों समेत सैकड़ों लोग मारे गए। 
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में विश्व में अतिवाद को फैलाने के लिए सऊदी अरब की निंदा करते हुए कहा कि लेकिन यह भी कम मूर्खतापूर्ण नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सऊदी अरब के लिए अमेरिका का समर्थन बढ़ा दिया है, जबकि सऊदी अरब विश्वभर में अतिवादी वहाबी सलाफी विचारधारा को फैला रहा है, आईएसआईएस और अल कायदा जैसे आतंकवादी समूहों को मदद दे रहा है और आतंकवाद को हराने की केवल बातें कर रहा है। 
 
इस बीच एक शीर्ष 'अमेरिकी थिंक टैंक कौंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस' के प्रमुख रिचर्ड हास ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की और कहा कि पाकिस्तान वर्षों से आतंकवादियों को शरण देता रहा है और तालिबान की पनाहगाह है। यह रहस्य है कि उसके साथ बड़े गैर-नाटो सहयोगी की तरह व्यवहार क्यों जाता है और उसे यह दर्जा क्यों दिया जाता है जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख