Hanuman Chalisa
✕

दुष्कर्म मामले में एसआईटी ने की चिन्मयानंद से पूछताछ

Updated: शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (13:17 IST)
शाहजहांपुर (उप्र)। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद (Chinmayanand) से विशेष जांच दल (SIT) की टीम ने गुरुवार को करीब 7 घंटे तक कड़ी पूछताछ की और उनके शयन कक्ष को सील कर दिया। गौरतलब है कि एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि उसके कई बार गुहार लगाने के बावजूद उत्तर प्रदेश की पुलिस ने न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही आरोपी से पूछताछ की।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गुरुतिवार की शाम 6 बजकर 20 मिनट पर पुलिस लाइन स्थित एसआईटी के अस्थाई कार्यालय में चिन्मयानंद से पूछताछ शुरू की गई जो रात करीब एक बजे तक चली।

सिंह ने बताया कि एसआईटी की टीम कड़ी सुरक्षा में चिन्मयानंद को उनके आवास ‘दिव्य धाम’ लेकर गई और उनके शयन कक्ष का मुआयना किया। रात अधिक होने के कारण शयन कक्ष सील कर दिया गया। संभावना है कि शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम के विशेषज्ञ शयन कक्ष की जांच करेंगे।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि एसआईटी ने चिन्मयानंद से जांच चलने तक शहर छोड़कर बाहर न जाने को कहा है। चिन्मयानंद के घर के बाहर पुलि बल तैनात कर दिया गया है।

इससे पहले गुरुवार को पीड़िता के कॉलेज के प्रधानाचार्य तथा पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य से एसआईटी की टीम ने पूछताछ की। वहीं दूसरी ओर पीड़िता ने एसआईटी को एक पत्र देकर शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर चिन्मयानंद का कथित तौर पर मालिश कराने का वीडियो वायरल हो रहा है।

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख