1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Shraddha Walkar-like murder happened in Gurugram too

गुरुग्राम में भी हुआ श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड, पत्नी की हत्या कर लाश के कई टुकड़े किए

Gurugram
Murder Case: गुरुग्राम। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा जघन्य हत्याकांड का मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां पति को अपनी पत्नी की हत्या कर लाश के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पति को मानेसर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को हालांकि हत्याकांड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
 
मानेसर के कुकडोला गांव में 21 अप्रैल को महिला का शव कुकडोला गांव निवासी उमेदसिंह लीज पर लिए गए खेत में बने एक कमरे के अंदर एक महिला का अधजला धड़ मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला के धड़ से दोनों हाथ, दोनों पैर और गर्दन के ऊपर का भाग गायब था। 
 
गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने गुरुवार को कहा कि आरोपी पति जितेन्द्र (34) से पूछताछ की जा रही है और अधिक जानकारी शुक्रवार को साझा की जाएगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार जितेन्द्र गांधी नगर का रहने वाला है और मानेसर इलाके में किराए पर रहता है। पुलिस को हालांकि हत्याकांड के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपी को आज शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।

Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
उदयपुर में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 7 घायल