suvichar
✕

हट रही है चाचा-भतीजे के बीच की दीवार

Updated: गुरुवार, 15 मार्च 2018 (15:16 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर में जीत का डंका बजा चुकी समाजवादी पार्टी को एक तरफ जहां बधाई देने वालों का तांता लगा है, वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपालसिंह यादव ने भी नरम रुख अख्तियार कर लिया है। शिवपाल ने ट्विटर के माध्यम से भतीजे अखिलेश यादव और पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। 
 
शिवपाल सिंह यादव ने ट्विटर के माध्यम से कहा है कि समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर फूलपुर एवं गोरखपुर संसदीय क्षेत्र की जनता, समाजवादी पार्टी के कुशल नेतृत्व, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं विजयी प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई। कड़ी मेहनत व सामाजिक न्याय की साझी जमीन पर लिखी गई यह खूबसूरत कहानी मील का पत्थर साबित हो, ऐसी मंगलकामना।
 
इस ट्‍वीट के माध्यम से बधाई देने के बाद से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अंदर ही अंदर एक दूसरे से यह कहते नजर आ रहे हैं चलो कम से कम चाचा और भतीजे की बीच बड़ी दीवार अब शायद धीरे-धीरे हट रही है।
 
इसके पीछे की मुख्य वजह यह भी बताई जा रही है कि इटावा में होली कार्यक्रम के दौरान परिवार के सभी सदस्य अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान मुलायमसिंह के छोटे भाई शिवपाल भी जैसे ही वहां पहुंचे तो अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल का आगे बढ़कर अभिनंदन किया और पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि शायद चाचा-भतीजे के बीच बड़ी दीवार अब खत्म हो रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

Jio IPO Day 1: पहले ही दिन 3.16 गुना सब्सक्राइब, ₹69,745 करोड़ की बोली; QIB कैटेगरी में 9.42 गुना मांग

CM योगी बोले- पहले अपराधियों को छूते ही सत्ता से आने लगते थे फोन, अब यूपी में अपराधियों को पता है उनका आखिरी ठिकाना

योगी सरकार में महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनीं सुमन, सैनिटरी नैपकिन के कारोबार से बनीं आत्मनिर्भर, 30 गांवों में फैला रहीं स्वच्छता की जागरूकता

अगला लेख