Hanuman Chalisa
✕

Pahalgam Attack पर शिवसेना UBT का बड़ा दावा, खुफिया तंत्र की विफलता का परिणाम है यह हमला

Updated: शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 (00:57 IST)
Pahalgam terror attack case : शिवसेना (UBT) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ जानलेवा आतंकवादी हमला खुफिया तंत्र की विफलता का परिणाम है और केंद्र शासित प्रदेश के मुद्दे केवल पाकिस्तान को धमकाने से नहीं सुलझेंगे। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में तीखे शब्दों में कहा कि अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी  किए जाने के बावजूद कश्मीर घाटी में हिंसा थमी नहीं है और हिंदुओं को अब भी निशाना बनाया जा रहा है। पार्टी ने दावा किया कि पांच अगस्त 2019 के बाद से जम्मू-कश्मीर में अब तक 197 सुरक्षाकर्मी, 135 आम नागरिक और 700  आतंकी मारे जा चुके हैं।
 
विपक्षी पार्टी ने अपनी पूर्व सहयोगी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2019 में संविधान के इस विवादित प्रावधान को हटाए जाने के बाद राजनीतिक उत्सव मनाया था लेकिन घाटी में हिंदुओं को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।
ALSO READ: Pahalgam terrorist attack : TRF के आतंकी थे पहलगाम के दरिंदे, कैसे करता है काम, कौन हैं आका, क्या है इसका मकसद, क्यों रची थी साजिश
पार्टी ने दावा किया कि पांच अगस्त 2019 के बाद से जम्मू-कश्मीर में अब तक 197 सुरक्षाकर्मी, 135 आम नागरिक और 700  आतंकी मारे जा चुके हैं। मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में आतंकवादियों ने हमला कर दिया था जिसमें कम से कम 26 लोगों की  जान गई। अधिकांश अन्य राज्यों से आए पर्यटक थे।
 
संपादकीय में सवाल किया गया, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कहां हैं, जो खुद को ‘जेम्स बॉन्ड’ जैसा दिखाते हैं? ‘सामना’ ने लिखा, पुलवामा हमले के बाद अब पहलगाम हमला खुफिया एजेंसियों की विफलता है। भाजपा पर निशाना साधते हुए पार्टी ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से  इस्तीफे की मांग करती है, लेकिन पहलगाम में हिंदुओं की हत्या की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।
ALSO READ: पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन, समंदर में उतारा INS विक्रांत, अगली तैयारी सुन पाकिस्तान भी कांप जाएगा
संपादकीय में कहा गया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दावा किया था कि वर्ष 2016 की नोटबंदी से आतंकवाद की कमर टूट जाएगी, लेकिन वह झूठ था। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में आतंकवाद खत्म होने के दावे को भी ‘सामना’ ने खारिज किया और कहा कि घाटी में अब भी रोज़ाना खून बह रहा है।
 
संपादकीय में लिखा गया, घाटी में हिंसा थमने के कोई संकेत नहीं हैं। हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और विस्थापित  कश्मीरी पंडितों से किए गए वादे अब भी अधूरे हैं। उल्टा, हिंदू वहां से पलायन कर रहे हैं। हिंदुओं की मसीहा होने का दावा करने वाली भाजपा को शर्म आनी चाहिए।
ALSO READ: पहलगाम हमले के बाद सख्‍त हुआ भारत, अटारी-वाघा बॉर्डर से लौटने लगे पाक नागरिक
‘सामना’ ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर में केन्द्र सरकार उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चला रही है, लेकिन पहलगाम से उठती चीखें और आंसू इस शासन की कुशलता की पोल खोल रहे हैं। संपादकीय में कहा गया, मुद्दे पाकिस्तान को धमकाने से हल नहीं होंगे। इससे केवल भक्त (भाजपा समर्थक) संतुष्ट हो सकते हैं।
 
भाजपा पर सीधा हमला करते हुए ‘सामना’ ने कहा, हिंदुओं की रक्षा कौन करेगा? हिंदुओं की मौत के बाद रोना-धोना, फिर  पाकिस्तान और मुसलमानों पर आरोप लगाना... यह भाजपा का तरीका है। ऐसा ही पुलवामा के बाद भी हुआ था। संपादकीय के अंत में आरोप लगाया गया कि पिछले दस वर्षों से देशभर में धार्मिक आधार पर नफरत फैलाई जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख