suvichar

16 घंटों में 7 आतंकी ढेर, इनमें अंसार गजवात-उल-हिन्द का कमांडर भी शामिल

Updated: शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (12:52 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों ने 16 घंटों में कश्मीर में 7 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें अंसार गजवात-उल-हिन्द का कमांडर भी शामिल है। शुक्रवार को अवंतीपोरा के त्राल इलाके में 2 आतंकियों को मार गिराया है जबकि 2 से 3 के साथ मुठभेड़ जारी थी। इस बीच पुलवामा में गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी तो मारे गए थे, पर 2 जान बचाकर एक मस्जिद में जा घुसे थे, जहां से वे सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसा रहे थे और बाद में उन्हें मार गिराया गया।
 
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने त्राल मुठभेड़ के दौरान अंसार गजवात-उल-हिन्द एजीएच के कमांडर इम्तियाज शाह के मारे जाने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि अवंतीपोरा के त्राल के नौवुग इलाके में आतंकियों से शुक्रवार सुबह तलाशी अभियान के दोरान मुठभेड़ आरंभ हुई तो 2 ही घंटों में 2 आतंकियों को मार गिराया गया। सुरक्षाधिकारी कहते हैं कि 2 से 3 आतंकी अभी भी सुरक्षा घेरे में हैं जिनसे मुठभेड़ चल रही है।

ALSO READ: आतंकी मलिक उमैद ने दीं कई सनसनीखेज जानकारियां, बताया- पंजाब से हथियार कश्मीर तक पहुंचाने थे ISJK आतंकी को
 
इस बीच पुलवामा से खबर है कि 2 आतंकी गुरुवार को आरंभ हुई मुठभेड़ से बचकर भाग निकले तो साथ वाली मस्जिद में जा घुसे थे। अब वे वहां से सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसा रहे थे। कुछ घंटों की मुठभेड़ के बाद उन्हें मार गिराया गया। हालांकि पूरी रात गोलीबारी इसलिए रुकी रही थी, क्योंकि सुरक्षाबल नहीं चाहते थे कि मस्जिद को कोई नुकसान पहुंचे। इसकी खातिर आतंकी के भाई को भी मस्जिद के भीतर बातचीत के लिए भेजा गया था, पर प्रयास नाकाम रहे थे।
 
इस मुठभेड़ में 3 अन्य आतंकियों को सुरक्षाबलों ने गुरुवार रात को ही ढेर कर दिया था। इन आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए राजी करने के लिए सुरक्षाबलों ने एक आतंकी के भाई और स्थानीय इमाम को मस्जिद में भेजा था। इससे पहले मुठभेड़ में सेना का 1 अफसर और 3 जवान भी घायल हो गए थे।

ALSO READ: माओवादियों ने फिर साबित किया वे आतंकवादी ही हैं
 
इस बीच प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शोपियां व पुलवामा में इंटरनेट मोबाइल सेवा को बंद कर दिया है। एजीएच को जम्मू-कश्मीर में अल कायदा का संगठन माना जाता है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार और सेना की विक्टर फोर्स के जीओसी मेजर जनरल राशिम बाली अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मुठभेड़ स्थल के पास जामिया मस्जिद है और सुरक्षाबल पूरा प्रयास कर रहे थे कि मस्जिद को कोई नुकसान न पहुंचे।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख