sawan somwar

पुलवामा मुठभेड़ में बचे 2 आतंकी मस्जिद से कर रहे फायर, 12 घंटों में 5 आतंकियों को मार गिराया सुरक्षाबलों ने

Updated: शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (09:36 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों ने अब अवंतीपोरा के त्राल इलाके में 2 आतंकियों को मार गिराया है जबकि 2 से 3 आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी थी। इस बीच पुलवामा में गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी तो मारे गए थे, पर 2 जान बचाकर एक मस्जिद में जा घुसे, जहां से वे सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अवंतीपोरा के त्राल के नौवुग इलाके में आतंकियों से शुक्रवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ आरंभ हुई तो 2 ही घंटों में 2 आतंकियों को मार गिराया गया।

ALSO READ: j&K : सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, अंसार गजवा-तुल-हिंद के टॉप कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर
 
सुरक्षाधिकारी कहते हैं कि 2 से 3 आतंकी अभी भी सुरक्षा घेरे में हैं जिनसे मुठभेड़ चल रही है। 
इस बीच पुलवामा से खबर है कि 2 आतंकी गुरुवार को आरंभ हुई मुठभेड़ से बचकर भाग निकले तो साथ वाली मस्जिद में जा घुसे थे। अब वे वहां से सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसा रहे हैं। हालांकि पूरी रात गोलीबारी इसलिए रुकी रही थी, क्योंकि सुरक्षाबल नहीं चाहते थे कि मस्जिद को कोई नुकसान पहुंचे। इसकी खातिर आतंकी के भाई को भी मस्जिद के भीतर बातचीत के लिए भेजा गया था, पर प्रयास नाकाम रहे थे। 
इस मुठभेड़ में 3 अन्य आतंकियों को सुरक्षाबलों ने गुरुवार रात को ही ढेर कर दिया था।

ALSO READ: आतंकी मलिक उमैद ने दीं कई सनसनीखेज जानकारियां, बताया- पंजाब से हथियार कश्मीर तक पहुंचाने थे ISJK आतंकी को
 
इन आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए राजी करने के लिए सुरक्षाबलों ने एक आतंकी के भाई और स्थानीय इमाम को मस्जिद में भेजा था। इससे पहले मुठभेड़ में सेना का 1 अफसर और 3 जवान भी घायल हो गए थे। 
इस बीच प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शोपियां व पुलवामा में इंटरनेट मोबाइल सेवा को बंद कर दिया है।
 
एजीएच को जम्मू-कश्मीर में अल कायदा का संगठन माना जाता है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार और सेना की विक्टर फोर्स के जीओसी मेजर जनरल राशिम बाली अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मुठभेड़ स्थल के पास जामिया मस्जिद है और सुरक्षाबल पूरा प्रयास कर रहे हैं कि मस्जिद को कोई नुकसान न पहुंचे।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख