suvichar
✕

अनंतनाग में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद

Updated: रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (11:22 IST)
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियें के छिपने के ठिकाने का भंडाफोड़ कर हथियारों एवं गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर स्थित पॉपुलर रेस्तरां के मालिक के बेटे पर हुए हमले के कथित साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद यह जखीरा बरामद किया गया।
 
अधिकारी ने बताया, ‘कृष्णा ढाबा हमले के साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के जंगल में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया।‘
 
उन्होंने बताया कि ठिकाने से बरामद हथियारों में तीन एके-56 राइफल, दो चीन निर्मित पिस्तौल, दो ग्रेनेड, एक दूरबीन, एके राइफल और पिस्तौल की मैगजीन और अपराध में संलिप्तता साबित करने वाली अन्य सामग्री शामिल है।
 
पुलिस ने बताया कि दुर्गानाग इलाके स्थित लोकप्रिय कृष्णा ढाबे के मालिक के बेटे पर बुधवार को हुए हमले के सिलसिले में शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। (भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं...': राहुल गांधी के वियतनाम दौरे संबंधी सवाल पर भड़के शशि थरूर

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा; जानें दिल्ली का हाल

अगला लेख