Dhanteras
✕

संभाजी भिड़े 'बेटे के लिए आम' संबंधी बयान को लेकर विवाद में फंसे

Updated: शनिवार, 14 जुलाई 2018 (22:48 IST)
नासिक। नासिक नगर निगम की सलाहाकार समिति ने हिन्दुत्व नेता संभाजी भिड़े के 'बेटे के लिए आम' बयान को लेकर उन पर लिंग निर्धारण निरोधक कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और उनके विरुद्ध मामला दर्ज करने का फैसला किया है।
 
 
निगम के एक अधिकारी ने बताया कि समिति ने एक रिपोर्ट सौंपकर उन पर प्रसवपूर्ण लिंग निर्धारण कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। भिड़े ने पिछले महीने एक जनसभा में कहा था कि आम ताकतवर और पौष्टिक होते हैं। कुछ महिलाओं ने मेरे बगीचे के आम खाए और उन्होंने पुत्रों को जन्म दिया।
 
पूर्व आरएसएस कार्यकर्ता के इस बयान की कई वर्गों ने आलोचना की है। शिव प्रतिष्ठान हिन्दुस्तान के अगुवा भिड़े 1 जनवरी को हुई भीमा-कोरेगांव जातीय हिंसा में आरोपी भी हैं। (भाषा)

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख