ganesh chaturthi

कांग्रेस में सचिन पायलट की वापसी मुश्किल

Updated: गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (15:59 IST)
जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी के बीच उपमुख्यमंत्री पद से निष्कासित किए गए सचित पायलट की कांग्रेस में वापसी बहुत मुश्किल है।कांग्रेस विधायक दल ने पालयट को निष्कासित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से किया था।

पायलट के निष्कासन के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पायलट पर सरकार गिराने के लिए 20 करोड़ का सौदा करने का आरोप लगाया था। बाद में पायलट ने लंबी चुप्पी के बाद जब यह कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी में नहीं जाएंगे तो यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि उनकी कांग्रेस में वापसी हो सकती है।

पायलट के प्रति अभी नरम रुख रखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें जयपुर लौटने के लिए कहा था लेकिन वे नहीं आए। सरकार गिराने में पायलट की भूमिका सामने आने के बाद उनके खिलाफ कांग्रेस नेताओं में काफी नाराजगी है तथा वे नहीं चाहते कि पायलट वापस आएं क्योंकि उनके आने के बाद गुटबाजी फिर बढ़ सकती है।

पायलट सहित उनके समर्थक 19 विधायकों को विधायक दल की बैठक में नहीं आने के कारण व्हीप का उल्लंघन करने का नोटिस जारी किया गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के कुछ नेताओं का मानना है कि व्हीप का उल्लंघन करने पर पायलट की सदस्यता जा सकती है। व्हीप का उल्लंघन करने के मामले में भाजपा नेता भी पायलट के पक्ष में आए हैं तथा कहा है कि बैठक विधानसभा के बाहर होने के कारण व्हीप का मामला नहीं बनता है।
इधर सरकार गिराने के षड्यंत्र की खबरों के बीच कांग्रेस विधायकों का एक पांच सितारा होटल में जमावड़ा बना हुआ है तथा कुछ दिन और यह स्थिति रह सकती है। पायलट के समर्थक विधायकों को हरियाणा के एक रिसोर्ट में ठहराया गया बताया है, लेकिन उनकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। (वार्ता)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख