dharma sangrah

हवाई यात्री इंतजाम से खुश, फिर भी संक्रमण का डर

Updated: गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (15:46 IST)
नई दिल्ली। घरेलू विमान सेवा शुरू होने के करीब दो महीने बाद भी यात्रियों को संक्रमण का डर सता रहा है। हालांकि अधिकतर यात्री हवाई अड्डों और विमान के अंदर किए जा रहे एहतियाती इंतजाम से खुश हैं तथा हवाई यात्रा को परिवहन का सबसे सुरक्षित माध्यम मानते हैं।
 
देश की दो विमान सेवा कंपनियों विस्तारा और इंडिगो के अलग-अलग सर्वेक्षणों में यह बात सामने आई है। इंडिगो के सर्वेक्षण में कहा गया है कि दूसरे यात्रियों द्वारा समुचित दूरी नहीं रखने की चिंता 62 प्रतिशत, राज्यों द्वारा क्वारंटाइन के नियमों की चिंता 55 प्रतिशत और कई यात्रियों के बीच बैठने की चिंता 55 प्रतिशत यात्रियों के दिमाग में है।
 
विस्तारा के सर्वेक्षण में 46 प्रतिशत यात्रियों ने विमान के अंदर संक्रमण का डर जाहिर किया है। चेक-इन और सुरक्षा जांच के दौरान संक्रमण का डर 24 प्रतिशत और विमान में सवार होते समय तथा विमान से उतरते समय संक्रमण का डर 11 प्रतिशत यात्रियों के मन में है।
 
इंडिगो ने बताया कि इसके बावजूद 68 प्रतिशत यात्रियों ने हवाई सफर को परिवहन का सबसे सुरक्षित साधन माना है। आठ प्रतिशत ने रेल सफर को और 24 प्रतिशत ने सड़क मार्ग से अपने वाहन में यात्रा को सबसे सुरक्षित बताया। 62 प्रतिशत ने कहा है कि वे निकट भविष्य में फिर हवाई यात्रा करेंगे। वहीं, 38 प्रतिशत यात्री अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने का भी इंतजार कर रहे हैं।
 
विस्तारा के सर्वे में भी 65 प्रतिशत यात्रियों ने कहा कि वे अगले छह महीने में हवाई यात्रा की सोच रहे हैं। पांच फीसदी ने कहा है कि वे अब अगले साल ही हवाई यात्रा की सोचेंगे जबकि अन्य 24 प्रतिशत ने कहा है कि वे स्थिति सामान्य होने का इंतजार करेंगे।
 

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन हुआ मजबूत, दिल्ली-NCR समेत इन 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल

CM सोरेन ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी- ‘खनिज झारखंड का तो हक का फैसला दिल्ली क्यों करेगी?’

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

CM धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

Census 2027: पहली बार जाति भी पूछेगी सरकार, बैंक अकाउंट से कोविड वैक्सीन तक होंगे ये 40 सवाल

अगला लेख