• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Ropeway closed due to technical fault in New Tehri
Written By
Last Modified: रविवार, 10 जुलाई 2022 (19:01 IST)

बीच रास्ते बंद हुआ रोपवे, जिंदगी-मौत के बीच झूलते रहे विधायक किशोर उपाध्याय समेत 50 यात्री

बीच रास्ते बंद हुआ रोपवे, जिंदगी-मौत के बीच झूलते रहे विधायक किशोर उपाध्याय समेत 50 यात्री - Ropeway closed due to technical fault in New Tehri
उत्तराखंड के नई टिहरी में हाल ही में शुरू हुए सुरकंडा मंदिर रोपवे रविवार दोपहर को तकनीकी खराबी की वजह से बंद हो गया। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित करीब 50 लोग करीब आधे घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे।

नई टिहरी जिले में हाल ही में शुरू हुए सुरकंडा मंदिर रोपवे रविवार दोपहर को तकनीकी खराबी की वजह से बंद हो गया। करीब आधे घंटे तक रोपवे बंद होने से यात्री फंस गए। तकनीकी खराबी का पता चलते ही रोपवे में बैठे लोग घबराए हुए नजर आए।

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित करीब चार दर्जन से अधिक लोग रोपवे में फंस गए। बीच रास्ते में ही रोपवे के बंद होने से लोगों में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी दूर चलने के बाद रोपवे फिर बंद हो गई। रोपवे के बीच रास्ते में बंद होने से लोग जोर-जोर से मदद की गुहार लगाने लगे।

करीब आधे घंटे तक लोग जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे। सुरकंडा देवी रोपवे को करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोबारा चालू किया गया। एक-एक करके लोगों को रोपवे से सुरक्षित उतारा गया। स्थानीय प्रशासन ने तकनीकी जांच तक रोपवे के संचालन को बंद करवा दिया है।
File photo
ये भी पढ़ें
कन्हैयालाल मर्डर में NIA ने की 7वीं गिरफ्तारी, रियाज का करीबी फरहाद धराया