dharma sangrah
✕

UP की बैंकों में दिनदहाड़े लूट, 30 लाख रुपए लेकर फरार

Updated: शनिवार, 2 अप्रैल 2022 (19:11 IST)
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 नकाबपोश बदमाश स्टाफ को गन प्वाइंट पर लेकर उज्जीवन बैंक से 18 लाख रुपए और इसी तरह गाजियाबाद में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आए 4 बदमाश 12 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। लूट की घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी गई है तो आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

ख‍बरों के अनुसार, बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में बस स्टैंड के पास उज्जीवन बैंक में तीन बदमाश एकसाथ घुसे और स्टाफ को गन प्वाइंट पर लेकर एक जगह इकट्ठा कर दिया। इसके बाद वह बैंक से करीब 18 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

इसी तरह गाजियाबाद में आज दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात हो गई। हथियारों से लैस बदमाशों ने नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक (सिहानी ब्रांच) में वारदात को अंजाम दिया। 2 बाइक से आए 4 बदमाश करीब 12 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख