shradh paksha
✕

आरके नगर उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (09:42 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु की आरके नगर विधानसभा सीट पर गुरुवार हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। दिवंगत अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जे. जयललिता के निधन के बाद रिक्त हुई इस सीट पर अन्नाद्रमुक, विपक्षी दल द्रमुक और अन्नाद्रमुक से दरकिनार किए गए टीटीवी दिनाकरण मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं।
 
उत्तरी चेन्नई में स्थित इस सीट पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। लोग कुहासे और ठंड के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकल रहे हैं। सुबह मतदान करने वालों में इस सीट से द्रमुक प्रत्याशी एन. मरूधु गणेश शामिल हैं।
 
सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के लिए आज का उपचुनाव अग्निपरीक्षा की भांति है क्योंकि जयललिता के निधन के बाद यह पहला चुनाव है। उपचुनाव के लिए हालांकि मैदान में 59 प्रत्याशी हैं लेकिन मुख्य मुकाबला अन्नाद्रमुक, दिनाकरण धड़े और द्रमुक के बीच है।
 
अन्नाद्रमुक ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक ई. मधुसूदन को मैदान में उतारा है वहीं दिनाकरण पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।
 
दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता को अस्पताल के बिस्तर पर बैठा दिखाने वाला वीडियो कल जारी करने को लेकर दिनाकरण खेमा कटु आलोचनाएं झेल रहा है।
 
दिनाकरण के विश्वासपात्र पी. वेर्तिवेल ने यह वीडियो जारी किया। उनके इस कदम की अन्नाद्रमुक, द्रमुक और अन्य सभी ने एक सुर में आलोचना की है। पार्टी के जमीन से जुड़े नेता और द्रमुक प्रत्याशी मरूधु गणेश को इस चुनावी लड़ाई में छुपा रुस्तम माना जा रहा है। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख