ramcharitmanas
✕

मुंगेर में राजद नेता को गोली मारी, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

Updated: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (12:28 IST)
RJD leader shot in Munger: बिहार के मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता पंकज यादव को गुरुवार की सुबह सैर के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। मुंगेर सदर पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को अपराधियों ने हवाई अड्डा मैदान मुंगेर में सुबह की सैर के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया है।ALSO READ: दिल्ली के अस्पताल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, मरीज बनकर आए थे हमलावर
 
उन्होंने बताया कि यादव को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पंकज यादव के पिता रामचरित्र यादव ने आरोप लगाया कि एक मोटरसाइकल पर सवार मिट्ठू यादव सहित 2 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।ALSO READ: रंगदारी को लेकर दिल्ली में कार शोरूम पर गोलीबारी, होटल और मिठाई की दुकान को भी बनाया निशाना
 
बताया जाता है कि मिट्ठू यादव बुधवार को पंकज यादव के पास किसी मामले में पुलिस के पास पैरवी करने का अनुरोध लेकर गया था जिससे पंकज ने इंकार कर दिया था। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस घटना पर कहा कि 2005 के बाद से बिहार पुलिस का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि अपराधी बच नहीं पाया है।ALSO READ: Indore : BSF की फायरिंग रेंज से आई गोली से सुपरवाइजर की मौत
 
उन्होंने कहा कि हमलावरों की बहुत जल्द गिरफ्तारी होगी, चाहे वह कोई भी हो, किसी दल के नेता, कार्यकर्ता हों या आमजन हों। अगर कोई घटना घटती है तो पुलिस से अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी समझती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख