Daily Horoscope
✕

जम्मू कश्मीर की शख्सियत रीता जितेन्द्र की लाइव शो में हार्टअटैक से मौत

Updated: सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (20:25 IST)
श्रीनगर। मौत कब और कहां से आ जाए, इस बारे में कोई नहीं जानता। सोमवार सुबह दूरदर्शन श्रीनगर केंद्र पर कार्यक्रम में मौजूद गेस्ट को लाइव शो में हार्टअटैक आ गया। शो रोककर अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। वह शख्सियत थीं जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी की पूर्व सचिव रीता जितेन्द्र।
 
 
85 वर्षीय प्रो. रीता जितेन्द्र सोमवार सुबह डीडी कश्मीर पर लाइव कार्यक्रम 'गुड मॉर्निंग जेएंडके' में गेस्ट के तौर पर मौजूद थीं। राज्य कल्चर अकादमी में हिन्दी एड्वाइजरी बोर्ड की सदस्य होने के साथ-साथ प्रो. रीता की भाषा पर काफी पकड़ थी। वर्ष 2004 में उन्हें अवॉर्ड फॉर सोशल रिफॉर्म एंड एम्पॉवर्मेंट से सम्मानित किया गया था।
 
रियासत में कला और संस्कृति क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती और पूर्व जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी की सचिव रीता जितेन्द्र का निधन सोमवार श्रीनगर में एसएमएचएस अस्पताल में हुआ।
 
प्रो. रीता जितेन्द्र परेड महिला कॉलेज से बतौर प्रिंसीपल सेवानिवृत्त हुई थीं, वहीं वे अप्रैल 1993 से 1995 तक जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी में सचिव पद पर रहीं। सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे साहित्य जगत में सक्रिय रहीं। वर्तमान में वे राज्य कल्चर अकादमी में हिन्दी एड्वाइजरी बोर्ड की सदस्य भी थीं।
 
प्रोफेसर रीता जितेन्द्र ने फिमेल एक्टिविस्ट के तौर पर महिलाओं के न्याय के लिए काफी संघर्ष किया। देश की आजादी के समय 8 वर्ष की आयु में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने लाहौर रेडियो स्टेशन में ऑडिशन दिया था। प्रो. रीता ने कई किताबों का लेखन किया है। उनकी लेखनी में समाज का दर्द छलकता है। जम्मू-कश्मीर रेडियो स्टेशन में उन्होंने कई ड्रामाओं में अपनी आवाज दी है।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

इजराइल में पलटी बाजी! हार के अनुमानों के बीच नेतन्याहू का गठबंधन सबसे आगे, ट्रंप ने लिया श्रेय

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

अगला लेख