शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. rich beggar at nagda railway station wealth seen is viral huge cash at plateform
Written By
Last Modified: गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (18:32 IST)

जब स्टेशन पर नोटों की बारिश करने लगा भिखारी, लोगों के उड़े होश

जब स्टेशन पर नोटों की बारिश करने लगा भिखारी, लोगों के उड़े होश - rich beggar at nagda railway station wealth seen is viral huge cash at plateform
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक भिखारी नोटों को उड़ा रहा है। खबरों के मुताबिक यह वीडियो उज्जैन जिले के नागदा का बताया जा रहा है। प्लेटफार्म पर भिखारी के पास नोट बिखरे देख रेलयात्री भी हैरान रह गए।

खबरों के मुताबिक स्टेशन पर कुछ लोग भिखारी को परेशान कर रहे थे तो उसने गुस्से में आकर अपने कपड़े फेंकने शुरू कर दिए। अचानक उसके कपड़ों से नोट बरसने लगे।

हालांकि उसके पास कुछ कागजात भी थे। इसकी जानकारी लगने पर नागदा रेलवे स्टेशन पर तैनात जवानों ने रुपए समेटकर उस भिखारी को वापस देते हुए उसे बुरहानपुर के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें
4 सत्रों से जारी गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 113 अंक मजबूत