Daily Horoscope
✕

उत्तरी सिक्किम में बचाव अभियान फिर शुरू, 59 पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकाला गया

Updated: गुरुवार, 5 जून 2025 (12:48 IST)
Rescue operation resumed in North Sikkim: मौसम साफ होने के बाद फिर शुरू किए गए बचाव अभियान के तहत अत्यधिक बारिश से प्रभावित उत्तरी सिक्किम (North Sikkim) से 59 पर्यटकों को गुरुवार सुबह गंगटोक (Gangtok) वापस लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वे उत्तरी सिक्किम के लाचुंग में करीब 1 सप्ताह से फंसे तकरीबन 109 पर्यटकों में शामिल थे।
 
1 हेलीकॉप्टर से 39 पर्यटक लौटे : मौसम साफ होने के बाद सुबह-सुबह राजधानी गंगटोक के पास पाकयोंग हवाई अड्डे से 2 एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर उत्तरी सिक्किम के चातेन के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि 1 हेलीकॉप्टर से 39 पर्यटक लौटे जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर से 20 सैलानियों को वापस लाया गया। उन्होंने बताया कि निकाले गए लोगों में 2 विदेशी भी शामिल हैं।ALSO READ: सिक्किम में भूस्खलन की चपेट में आया सैन्य शिविर, 3 सैनिक शहीद, 6 सुरक्षाकर्मी लापता

सिक्किम राष्ट्रीयकृत परिवहन (एसएनटी) ने इन पर्यटकों को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक पहुंचाने के लिए बसें तैनात की हैं। जो लोग हवाई मार्ग से सिलीगुड़ी के निकट बागडोगरा जाना चाहते हैं, उनके लिए पाकयोंग हवाई अड्डे पर एक अतिरिक्त हेलीकॉप्टर तैयार रखा गया है।ALSO READ: उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे
 
अधिकारियों ने बताया कि 2 हेलीकॉप्टर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और बिजली विभाग के कर्मियों तथा एयरटेल के इंजीनियरों के साथ रवाना हुए। बिजली महकमे और एयरटेल के इंजीनियर आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के लिए वर्षा प्रभावित क्षेत्र में काम करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि पर्यटकों को होटलों और चातेन सैन्य शिविर में ठहराया गया है। उत्तरी सिक्किम में खराब मौसम के कारण बुधवार को पाकयोंग हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर उड़ानें स्थगित कर दी गईं जिससे निकासी में देरी हुई।ALSO READ: उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन, एक हजार पर्यटक फंसे
 
चातेन में रविवार को एक सैन्य शिविर पर भूस्खलन के कारण 3 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई और 6 सैनिक लापता हो गए। कई अन्य घायल भी हुए। एक अधिकारी ने बताया कि लापता 6 कर्मियों की तलाश के अभियान में अत्यंत खराब मौसम, ऊबड़-खाबड़ जमीन और चुनौतीपूर्ण उच्च ऊंचाई वाले इलाकों के कारण बाधा उत्पन्न हुई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख