dharma sangrah
✕

हार्दिक पटेल को राहत, विसनगर तोड़फोड़ मामले में मिली जमानत

Updated: बुधवार, 8 अगस्त 2018 (17:38 IST)
अहमदाबाद। गुजरात हाई कोर्ट ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति यानी पास के नेता हार्दिक पटेल को राहत देते हुए महेसाणा जिले के विसनगर में जुलाई 2015 में तत्कालीन भाजपा विधायक रिषिकेश पटेल के कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले में एक निचली अदालत से उन्हें मिली सजा पर बुधवार को फौरी रोक लगाते हुए उन्हें नियमित जमानत दे दी।
 
23 जुलाई 2015 को आरक्षण समर्थक रैली के दौरान भीड़ ने पटेल के कार्यालय में तोड़फोड़ के अलावा वहां एक कार को आग लगा दी थी और एक कैमरामैन से मारपीट और उसके कैमरे में तोड़फोड़ भी की थी।
 
इस मामले में स्थानीय अदालत ने गत 25 जुलाई को हार्दिक के अलावा सरदार पटेल ग्रुप के अध्यक्ष लालजी पटेल और एक अन्य पाटीदार नेता एके पटेल को दो-दो साल साधारण कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई थी। हालांकि तीनों को तभी जमानत दे दी गई थी और सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर करने के लिए एक माह की मोहलत दी थी।
 
हार्दिक ने इस सजा को रद्द करने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उनके वकील जुबिन भराड़ा ने बताया कि जज न्यायमूर्ति एसएच वोरा की अदालत ने निचली अदालत की सजा को निलंबित करते हुए उन्हें निचली अदालत की जमानत शर्तों के साथ ही नियमित जमानत भी दे दी।
 
उन्होंने बताया कि अब आगामी दिनों में कुछ प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद अपील पर अंतिम सुनवाई होगी। इस बीच, हार्दिक ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है।
 
हार्दिक ने यह भी कहा कि आगामी 25 अगस्त से अहमदाबाद में उनके अनशन कार्यक्रम को लेकर वह अनुमति के लिए कलेक्टर, पुलिस आयुक्त और मनपा आयुक्त से जल्द मिलेंगे और अगर उन्हें अनुमति नहीं मिली तो भी वह शांतिपूर्ण तरीके से अपना कार्यक्रम जरूर करेंगे। (वार्ता)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

सोनिया गांधी की किताब और कंगना रनौत का पोस्ट: आखिर क्यों बीजेपी सांसद पर दर्ज हुआ केस?

अगला लेख