dharma sangrah
✕

दिल्ली-NCR में ठंड से राहत, मौसम का बदला मिजाज

Updated: गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022 (10:57 IST)
उत्तर भारत समेत दिल्‍ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड से अब कुछ हद तक लोगों को राहत मिलने लगी है। बुधवार को हुई बारिश के बाद आज मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है।

खबरों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में धूप निकलने की वजह से ठंड और कोहरे से राहत मिलनी शुरू हो गई है। बुधवार को हुई बारिश के बाद आज मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है।शुक्रवार से मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा और दिन में धूप भी निकलेगी। 12 फरवरी यानी शनिवार तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक सप्ताह तक कोई नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा और आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान कभी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तो कभी आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी।

दिल्ली में बारिश के बाद वायु प्रदूषण में सुधार हुआ है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार आज दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी में 169 है, वहीं नोएडा में एक्यूआई 304 के साथ बहुत खराब श्रेणी में है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख