Hanuman Chalisa
✕

उत्तराखंड में फिर केदारनाथ जैसी तबाही का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Updated: गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022 (10:27 IST)
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली तो बर्फ की सफेद चादर से पहाड़ियां ढंक गईं। सर्वाधिक हिमपात के साथ-साथ अब ग्लेशियर के गिरने का संकट भी हो सकता है, जिससे फिर केदारनाथ जैसी तबाही का खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन ने संकट को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

खबरों के अनुसार, किन्नौर में फरवरी महीने के पश्चात् निरंतर ग्लेशियर गिरने के अतिरिक्त पहाड़ों से चट्टान खिसकने, भूस्खलन होने का सिलसिला जारी रहता है, जिसमें लोगों के जानमाल की हानि भी हो सकती है। यहां कारण है कि स्थानीय व्यक्तियों एवं यहां आए सैलानियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

फरवरी से अप्रैल महीने तक जिले के नदी-नालों व पहाड़ियों पर ग्लेशियर गिरने का सबसे ज्यादा संकट बना रहता है। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक के अनुसार, जिले में 9 फरवरी को सर्वाधिक हिमपात के साथ-साथ ग्लेशियर गिरने का अंदाजा मौसम विभाग केंद्र शिमला द्वारा लगाया गया है।

बर्फबारी से यहां कड़ाके की ठंड भी बढ़ गई। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही केदारनाथ, मद्महेश्वर, धनोल्टी में जमकर बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी से फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आवाजाही का संकट बना हुआ है।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अभी तक की बैठकों में सबसे हटकर होगी गांधीसागर कैबिनेट मीटिंग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंटरनेट यूजर्स के लिए बड़ा खतरा: दुनिया की 178 दिग्गज वेबसाइटों पर साइबर हमला, ऐसे की जा रही थी चोरी

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख